Dhanwar Chunav Results 2024: धनवार सीट पर बाबूलाल मरांडी की शानदार जीत, जानें कितने हजार वोटों से JMM को हराया

Dhanwar Chunav Result 2024 in Hindi: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों की सूची में धनवार विधानसभा सीट भी शामिल है। धनवार सीट से झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी और झामुमो के निजामुद्दीन अंसारी और सीपीआई (एमएल) के राजकुमार यादव में कांटे की टक्कर थी। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। बाबूलाल मरांडी 25 हजार वोटों से जीते हैं।

इस बार धनवार में 62.38 प्रतिशत मतदान हुआ। झारखंड के 2019 के विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विकास मोर्चा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार बाबूलाल मरांडी भाजपा के साथ ही हैं।

Dhanwar Chunav Result 2024

Dhanwar Election Result 2024 : धनवार चुनाव परिणाम लाइव

बाबूलाल मरांडी-72433 (+ 24147), राजकुमार यादव-48286 ( -24147)

(शाम 6 बजे तक के आंकड़े)

धनवार विधानसभा चुनाव 2019

2019 के विधानसभा चुनावों के परिणामों में बाबूलाल मरांडी, जो उस समय झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) (JVM(P) का प्रतिनिधित्व करते थे, ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण प्रसाद सिंह के खिलाफ 52,352 वोटों के साथ सीट जीती, जिन्हें 34,802 वोट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+