आधी रात को प्रेमिका के पलंग के पास खड़ा था प्रेमी तभी घरवालों ने पकड़ लिया फिर पीट-पीटकर मार डाला
धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के पश्चिमी टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय राजेंद्र किस्कू के रूप में हुई है, जो गिरिडीह जिले के खुंखरा थाना क्षेत्र के मदनाडीह गांव का रहने वाला था। वह रात में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में घुसा था। इसी दौरान लड़की के परिजनों को इस बात की भनक लग गई और डुगडुगी बजा दी।

प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला
डुगडुगी की आवाज सुनकर सभी आदिवासी एकत्रित हो गए और युवक को पकड़कर खूब पीटा और वह तड़प-तड़प कर मर गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में प्रेमी पानी मांगता रहा लेकिन किसी ने उसे पानी तक नहीं पिलाया और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रेमिका के कमरे में था प्रेमी तभी जग गई बच्ची
दरअसल, पूरा मामला रविवार की रात 12 बजे का है, जब मिसिर हांसदा के घर में प्रेमी घुस गया। वहां सो रही परिवार की एक लड़की के पलंग के पास खड़ा था। तभी उसी कमरे में सो रही एक बच्ची जग गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर घरवाले जग गए फिर उन्होंने डुगडुगी बजा दी। इसके बाद गांव के लोग आ घए और प्रेमी को पकड़ लिया।

गांव वालों ने जमकर पीटा
फिर उसे इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। गांव के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। वहीं कुछ लोग का कहना है कि राजेंद्र चोरी की नीयत से घुसा था। इस घटना के गांव के लोग भड़क गए। उन्होंने युवक के हाथ-पैर बांध दिए और उसकी जमकर पिटाई की। घटना के वक्त मुखिया भी मौजूद था। सुबह होने पर मदनाडीह के ग्रामीणों को जानकारी मिली।

पानी तक किसी ने नहीं पिलाया
वहां से कई ग्रामीण पहुंचे, मगर राजेंद्र की मौत हो चुकी थी। तुरंत मदनाडीह सूचना भेजी गई। वहां के लोग भड़क गए। सैकड़ों ग्रामीण पारटांड़ पहुंचे व गांव को घेरकर हमला कर दिया। तीन ग्रामीणों की पकड़कर पिटाई की। स्थिति देख मुखिया सनोदी देवी ने मनियाडीह थाना को सूचना दी। पुलिस आई तो शव उठाने नहीं दिया। कहा- पहले हत्यारों को गिरफ्तार करो, उसके बाद शव उठाने देंगे।

दोनों के बीच लंबे समय से था प्रेम-प्रसंग
जीतपुर से मदनाडीह गांव नजदीक है। युवक के परिजनों ने बताया कि कई माह से राजेंद्र का उस लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके मोबाइल पर लड़की का फोन आता था। वह भी जीतपुर आता-जाता रहता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्याकांड में 11 लोगों की संलिप्तता उजागर हुई है।












Click it and Unblock the Notifications