धनबादः अस्पताल में आधी रात के वक्त विक्षिप्त लड़की को फुसलाकर ले गए आरोपी फिर किया गैंगेरप
धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में बीते रविवार की रात को भर्ती एक अर्धविक्षिप्त युवती के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। जबकि दूसरा आरोपी एंबुलेंस ड्राइवर फरार है। आरोप है कि फीमेल मेडिसिन वार्ड में इलाज करा रही इलाजरत अर्ध विक्षिप्त युवती को निजी एंबुलेंस ड्राइवर संजय दास और उसका एक सहयोगी चाय दुकानदार ने गैंगरेप किया है।

वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि युवती को रात संजय बहला-फुसलाकर वार्ड से बाहर ले गया। इसके बाद उसने अपने एक सहयोगी के साथ घटना को अंजाम दिया। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद सरायढेला पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना को लेकर छानबीन शुरू की। इस बीच मौका पाकर आरोपी एंबुलेंस ड्राइवर संजय दास फरार हो गया। जबकि अस्पताल परिसर में ही चाय बेचने वाला एक दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
घटना को लेकर एसएनएमएमएच के अधीक्षक डॉ. अरुण चौधरी ने बताया कि रविवार की रात की 11:30 बजे दो युवक ने एक गूंगी और विक्षिप्त युवती को फीमेल वार्ड से भला-फुसलाकर कहीं ले गए थे। इसके बाद वार्ड में नियुक्त कर्मियों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो वह वार्ड की तरफ आते दिखी। युवती की मेडिकल जांच की जाएगी। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications