धनबादः रातों-रात करोड़पति बन गया झोपड़ी में रहने वाला बुजुर्ग, खाते में आएं 75 करोड़ रुपये
धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के जरमुंडी प्रखंड के रायकिनारी ग्राम पंचायत के रूपसागर गांव में रातों-रात एक गरीब करोड़पति बन गया। टूटी-फूटी झोपड़ी में रहने वाला फुलो राय करोड़पति बन गया। फुलो राय अपने पिता स्वर्गीय डोमन राय का सैंट्रल बैंक के रायकिनारी शाखा में खाता है, जो लेन-देन न होने के चलते बंद है।

10 हजार रुपये की निकासी करने गया था बुजुर्ग
वहीं सोमवार को जब पेंशन के संबंध में खाता की जानकारी लेने फुलो राय बेलदाहा गांव के सैंट्रल बैंक का ग्रामीण सेवा केंद्र पहुंचा तो सीएसपी संचालक ने फुलो राय के आग्रह पर 10 हजार रुपये की निकासी कराई। रुपये निकालने के बाद जब बैंक खाते में जमा शेष राशि देखी गई तो उसमें 75 करोड़ से अधिक की राशि दिखी।

बजुर्ग व्यक्ति बेहद गरीबी में परिवार के साथ जी रहा है जीवन
इसके बाद सीएसपी संचालक और फुलो राय के हाथ-पांव फूल गए। फुलो राय के खात में अभी जमा राशि 75 करोड़ 28 लाख 68 हजार 870 रुपये है। टूटी-फूटी झोपड़ी में बूढ़ी पत्नी और एक दिव्यांग पुत्र के चार बच्चों के साथ तंगहाली में जिंदगी का गुजर बसर कर रहा है।

बुजुर्ग का परिवार सहमा
अचानक इतनी धनराशि खाते में आने के बाद परिवार डरा हुआ है। उन्हें अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि उसके अकाउंट नंबर पर किसी ने इतनी बड़ी राशि भेज दी है।

शाखा प्रबंधन ने कही जांच कराने की बात
वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रायकीनारी शाखा के प्रभारी शाखा प्रबंधक प्रवीर चंद्र घोष ने कहा, 'जरमुंडी मैं स्थित सेंट्रल बैंक के रायकिनारी की शाखा के प्रबंधक प्रवीर चंद्र घोष ने बताया कि फूलो राय का बैंक खाता लेनदेन के अभाव में निष्क्रिय पड़ा हुआ है। बैंक के खाते में इतनी बड़ी राशि होने की जानकारी अभी नहीं मिली है। इस संदर्भ में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।'












Click it and Unblock the Notifications