धनबाद जज मर्डर केस में नया खुलासा, रेलवे ठेकेदार के पास से चुराए गए थे 3 फोन

रांची, 22 अगस्त: पिछले महीने धनबाद में एक जज की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। अब इस मामले में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिसके मुताबिक आरोपियों ने अपराध करने से एक दिन पहले फोन चोरी किया था। जिससे उन्होंने कई फोन कॉल्स किए। इससे पहले ये पता चला था कि दो लोगों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए एक चोरी के ऑटोरिक्शा का इस्तेमाल किया।

dhanbad

दरअसल धनबाद के जिला जज उत्तम आनंद (49) 28 जुलाई को रोजाना की तरह वॉक पर निकले थे। उसी दौरान एक ऑटोरिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौत हो गई। शुरुआत में इसे हिट एंड रन केस माना गया, लेकिन जब मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो पुलिस के होश उड़ गए। फुटेज को देखने पर साफतौर पर लग रहा कि जानबूझकर उन्हें टक्कर मारी गई। इसके बाद ये केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया।

NDTV ने सीबीआई के सूत्रों के हवाले से बताया कि घटना से एक रात पूर्व आरोपियों ने एक फोन चोरी किया था। उसी की मदद से उन्होंने इससे जुड़े लोगों को फोन किया। अभी तक मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिन पर चोरी वाले ऑटोरिक्शा को चलाने का आरोप है। न्यायाधीश आनंद धनबाद के कई माफिया के केस की सुनवाई कर रहे थे, जो कई हत्याओं में शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक न्यायाधीश आनंद की अदालत ने दो गैंगस्टर्स की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। साथ ही वो एक विधायक के करीबी से जुड़े हत्या के मामले की भी सुनवाई कर रहे थे। घटना के एक दिन बाद 29 तारीख को ही झारखंड पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनकी पहचान चालक लखन वर्मा और उसके सहायक राहुल वर्मा के तौर पर हुई है। वहीं घटना में शामिल तिपहिया वाहन एक महिला के नाम से रजिस्टर्ड है।

सीबीआई टीम ने अब स्पष्ट रूप से पाया है कि दोनों आरोपियों ने न्यायाधीश की हत्या से एक रात पहले रेलवे ठेकेदार पूर्णेंदु विश्वकर्मा के पास से तीन मोबाइल चुराए थे। इसके बाद उन्होंने उसमें अपने सिम कार्ड लगाए। इसकी मदद से वो अपने साथियों से संपर्क में रहे। घटना के बाद विश्वकर्मा ने एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी, लेकिन वहां के अधिकारी अपने वरिष्ठों को मामले की सूचना देने में विफल रहे। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारी कांस्टेबल विजय यादव को निलंबित कर दिया गया है।

Recommended Video

    Dhanbad Judge Murder Case: जज Uttam Anand मौत मामले में CBI को मिले अहम सुराग | वनइंडिया हिंदी

    पुलिस स्टेशन के पास पी शराब

    सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने ये भी कबूल किया है कि ऑटोरिक्शा चोरी करने के बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन के पास ही शराब का सेवन किया था। साथ ही कुछ अन्य नशीली चीजें भी लीं। उसके बाद ही वो विश्वकर्मा का फोन चोरी करने उनके आवास पर गए। फिलहाल दोनों आरोपी दिल्ली में सीबीआई की हिरासत में हैं। साथ ही उनकी ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+