Cyclone Dana: झारखंड में चक्रवात 'दाना' का दिखेगा प्रभाव, 4 दिन तक इन इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी

Cyclone Dana Effect in Jharkhand: चक्रवात दाना का प्रभाव कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। झारखंड में भी चक्रवात दाना के चलते मौसम बदल गया है। इसके प्रभाव से राजधानी रांची में आंशिक बादल के साथ ठंडक भी महसूस होने लगी है। दाना तूफान झारखंड में 25 अक्टूबर को अपना विकराल रूप ले सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि कोल्हान के क्षेत्र में भारी बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

Cyclone Dana Effect in Jharkhand

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, दाना तूफान के प्रभाव में 24 अक्टूबर को झारखंड के अनेक को हिस्सों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं, साथ-साथ में कोल्हान के पूर्वी सिंमभूम, पश्चिमी सिंमभूम, सरायकेला खरसावां में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ रांची समेत मध्य भाग में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

वहीं, झारखंड के कोल्हान इलाकों में 25 अक्टूबर के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शेष मध्य भागों में रांची, खूंटी, रामगढ़ में भारी बारिश की भी संभावना है। 26 अक्टूबर को दाना तूफान का सिस्टम कमजोर होने के कारण झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा ने भारी बारिश देखने को मिल सकती है। शेष इलाकों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 27 अक्टूबर को तूफान के प्रभाव के काफी कम हो जाने के कारण सुबह में हल्की बारिश कर आशंका है। 28 अक्टूबर से मौसम पूरी तरीके से साफ हो जाएगा।

इस दाना तूफान के प्रभाव में कोल्हान के निचले इलाकों में जलजमाव हो सकता है। मिट्टी के घरों में कुछ प्रभाव पड़ सकता है। इलेक्ट्रिक और टेलीकॉम लाइनों में भी कुछ प्रभाव होने की संभावना है। कृषक वर्ग के लोगों से गुजारिश की जाती है कि पानी निकासी का उपाय कर सकते हैं। साथ पकी हुई फलों और सब्जियों को तोड़कर रखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+