ईडी के रडार पर आई बड़कागांव विधायक Amba Prasad, राहुल गांधी के कहने पर UPSC छोड़ शुरू की थी राजनीति
झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद इन दिनों ED की रडार पर आ गई है। ईडी के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ने पुलिस से अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज सारी FIR की जानकारी मांगी है।

Amba Prasad News: बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रडार पर आ गई है। दरअसल, कांग्रेस विधायक के खिलाफ ईडी के रांची जोनल ऑफिस में मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत की गई थी।
इस शिकायत के आधार पर ईडी के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ने पुलिस से अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज सारी FIR की जानकारी मांगी थी। ईडी ने पुलिस पूछा था कि कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ प्रिडिकेटिव आफेंस का कोई केस दर्ज है या नहीं।
ईडी के पत्राचार के बाद पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज केस का ब्योरा भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, अंबा प्रसाद के खिलाफ जिन-जिन कांडों की सूची भेजी गई है वे केरेडारी, बड़कागांव व कटकमदाह में दर्ज हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरेडारी कांड 30 जुलाई 2018 में दर्ज हुआ था, जिसमें अंबा प्रसाद समेत 5-6 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस केस में पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। वहीं, 3 मई 2021 में धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर आरोप में बड़कागांव थाने में 113/21 में अंबा समेत 11 नामजद पर केस दर्ज हुआ था।
पुलिस ने ईडी को बताया गया है कि इस केस की जांच की जा रही है। तीसरा केस कटकमदाग थाना में 29 जून 2021 को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोपी बनाया था। इस केस में पुलिस छानबीन कर रही है। अंबा प्रसाद के खिलाफ चौथा केस कटकमदाग थाने में 12 दिसंबर 2021 को दर्ज हुआ था।
इस में विधायक समेत चार नामजद के अलावा 40 से 50 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। ईडी सूत्रों के मुताबिक, कांड की समीक्षा के बाद तय होगा कि ईडी किसी केस को टेकओवर करेगी या नहीं। हालांकि, फिलहाल ईडी ने इनमें से किसी कांड में ईसीआईआर दर्ज नहीं किया है।
Recommended Video

खबर के मुताबिक, बड़कागांव से कांग्रेस MLA अंबा प्रसाद का नाम अक्सर सुर्खियों में रहता है। उनके माता और पिता दोनों इसी सीट से विधायक रह चुके हैं। कफन सत्याग्रह के दौरान जब अंबा प्रसाद के मां-बाप को जेल भेज दिया गया तो उनकी सियासी पारी की शुरुआत हुई थी।
कहा जाता है कि राहुल गांधी के कहने पर अंबा प्रसाद ने UPSC की तैयारी छोड़कर सक्रिय राजनीति शुरू की थी। वहीं, कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा,'फिलहाल मैं कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दे सकती हूं। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। जब कोई नोटिस या लिखित आदेश मिलेगा तब देखा जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications