झारखंडः कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय कोरोना संक्रमित, प्रदेश में कोरोना के मामले 20 हजार के पार
रांची। झारखंड में कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ अब नेता भी कोरोना के चपेट में आने लगे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है। उनके परिवार के भी दूसरे सदस्यों को कोरोना संक्रमण हुआ है। दीपिका पांडेय सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि मेरा और मेरे परिवार का #COVID19 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया हैं।हाल के दिनों में मैं कई लोगों से मिली हुँ।डॉक्टर ने मुझे घर में आइसलोइशन में रखने का फ़ैसला किया है। आप में से जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन है कि आप सब सावधानी बरतें। साथ ही किसी तरह का लक्षण दिखने पर तुरंत अपनी जांच करवाएं।
बता दें कि कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह पिछले दिनों कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार के साथ रांची- गिरिडीह का दौरा किया था। वहीं कांग्रेस भवन में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित समारोह में भी उन्होंने शिरकत की थी। इस दौरान वे कई नेताओं के साथ संपर्क में आई थीं।
विधायक दीपिका पांडेय सिंह के जल्द स्वस्थ होने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद, निर्दलीय विधायक सरयू राय आदि ने ईश्वर से कामना की है।बता दें कि झारखंड में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच पिछले 24 घंटे में 743 संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं। इन नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 20,321 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गये बुलेटिन के मुताबिक वायरस से पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में मृतकों का आंकड़ा 204 हो गया है।
वहीं अब तक 12412 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जबकि राज्य में फिलहाल 7705 एक्टिव केस हैं। झारखंड में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1782 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। एक दिन में स्वस्थ हुए मरीजों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। झारखंड के 24 में से 20 जिलों में कोरोना से मौतें दर्ज की गयी है। जबकि दुमका, जामताड़ा, लातेहार और पाकुर में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications