Jharkhand: बीजेपी सांसद के 'नगरवधु' वाले ट्वीट पर कांग्रेस MLA दीपिका का पलटवार, बोलीं- 'वेश्या ही बोल देते'

Jharkhand News: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के एक बयान पर हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, 'नगरवधु ही क्यों? निशिकांत दुबे वेश्या ही बोल देते।'

Congress MLA Deepika Pandey Singh and BJP MP Nishikant Dubey

Jharkhand News: गोड्डा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) इन दिनों चर्चाओं में बनाए हुए है। हाल ही में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने एक ट्वीट में दो महिला नेताओं के लिए 'नगरवधु' शब्द का इस्तेमाल किया था। इस ट्वीट के हंगामा मच गया और अब इसपर महागामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, 'नगरवधु ही क्यों? निशिकांत दुबे वेश्या ही बोल देते।'

महागामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की आलोकचना करते हुए कहा कि इसमें छिपाकर बोलने जैसा क्या था। कहा कि वो भी हमारे समाज का हिस्सा हैं। बीजेपी सांसद ने वेश्या बहनों का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद की मानसिकता में दिक्कत है। तो वहीं, मांडर से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति जब किसी महिला के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करता है तो यह उसकी मानसिकता को दर्शाता है।

जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और महागामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सवाल उठाए थे। कहा था कि सांसद निशिकांत दुबे ने चुनाव आयोग को अपने हलफनामे में जो जानकारी दी है वो गलत है। इसी पर पलटवार करते हुए निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट में महुआ मोइत्रा और दीपिका पांडेय सिंह के लिए 'नगरवधु' शब्द का इस्तेमाल किया था। निशिकांत दुबे के इस ट्वीट पर महुआ मोइत्रा और ने तो पलटवार किया ही, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी संज्ञान लिया था।

Recommended Video

    Mahua Moitra ने Nishikant Dubey के लिए किए कई Tweet, डिग्री पर उठाए सवाल | वनइंडिया हिंदी

    किसी भी बीजेपी नेता को सच पसंद नहीं: दीपिका पांडेय
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि निशिकांत दुबे की डिग्री तो सवालों के घेरे में है। कहा कि ना केवल डिग्री बल्कि 2009 से लेकर 2019 तक लोकसभा चुनाव में गलत हलफनामा दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सदस्यता भले ही रद्द ना हो लेकिन उन्होंने गलत हलफनामा दिया जो आपराधिक मामला है। कहा कि इस पर सवाल पूछना कहां गलत है। महागामा विधायक ने कहा कि उनकी भाषा में भी दिक्कत है और किसी भी बीजेपी के नेता को सच पसंद नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+