सीएम सोरेन हुए हमलावर- झारखंड को भाजपा चारागाह समझती है, यहां की खनिज संपदाओं पर उसकी गिद्धदृष्टि है

झारखंड में चल रही राजीनतिक उथल-पुथल के बीच मुख्‍यमंत्री चंपाई सोरेन ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। बुधवार को मुख्‍यमंत्री चंपई ने कहा झारखंड को भाजपा चारागाह समझती है। यही कारण है कि दूसरी पार्टी की सरकार को वो काम करने देना नहीं चाहती है।

cm champai

उन्‍होंने आरोप लगाया कि झारखंड में चल रही लोकप्रिय सरकार को अस्थिर करने की बार-बार कोशिश हो रही है, लेकिन हमारी सरकार झारखंड को चारागाह नहीं बनने देगी। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री ने कहा यहां की खनिज संपदाओं पर भाजपा की गिद्धदृष्टि है।

मुख्‍यमंत्री ने ये बात एक दिन पहले गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित किए गए अबुआ आवास योजना के लाभार्थियों को स्‍वीकृत पत्र वितरण समारोह में कही।

झारखंड मुख्‍यमंत्री ने इसके साथ ही की भाजपा ने झारखंड में युवा सम्राट हेमंत सोरेन के नेतृत्व की लोकप्रिय सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गयी. हालांकि, इसमें भाजपा सफल नहीं हुई। इसके बाद भी तरह-तरह की कोशिशें हो रही हैं।

उन्‍होंने कहा हेमंत सोरेन के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी प्रर्वतन निदेशालय के पास कोई पुख्ता साक्ष्य था ही नहीं. जिस जमीन खरीद की बात कह कर हेमंत बाबू को फंसाने की कोशिश की गयी है, उस जमीन के दस्तावेज में कहीं भी उनका नाम नहीं है।

सीएम चंपई ने कहा "मैं केंद्रीय जांच एजेंसियेां का सम्‍मान करता हूं लेकिन इस तरह से एजेंसी को भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्‍होंने कहा जो आरोपी भाजपा ज्‍वाइन कर लेता है वो वाशिंग मशीन से साफ हो जाता है। उन्‍होंने कहा भाजपा देश की केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर सत्ता हासिल करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+