झारखंड स्थापना दिवस पर 10,000 नियुक्ति पत्र बाटेंगे सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड स्थापना दिवस के कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है। 15 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए रांची के मोरहाबादी मैदान को तैयार किया जा रहा है। दोपहर 2 बजे यहां कार्यक्रम होगा,जोकि 3.30 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहिए कई मंत्री हिस्सा लेगे। इस दौरान श्रम विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 10 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्त पत्र सौंपाजाएगा।

hemant soren

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण की भी शुरुआत होगी। स्थापना दिवस में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्री कई योजनाओं को लॉन्च करेंगे। इसमे झारखंड स्टार्टअप पॉलिसी-2023, झारखंड एमएसएमई प्रमोशन पॉलिसी 2023, झारखंड निर्यात पॉलिसी 2023, झारखंड आईटी, डाटा सेंटर, बीपीओ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2023 की भी शुरुआत की जाएगी।

इस समारोह के दौरान 8.5 लाख गरीबों को आवास वितरण की अबुआ आवास योजना की शुरुआत होगी। साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का भी शुभारंभ होगा। इसके तहत पंचायत और शहर को जोड़ा जाएगा। छात्र, बुजुर्गों, आंदोलनकारियों, दिव्यांगों को मुफ्त बस सेवा मिलेगी।

झारखंड स्थापना दिवस समारोह के दौरान सावित्री बाई फुले किशी समृद्धि योनजा के तहत किशोरियों को डीबीटी के जरिए सहायता राशि दी जाएगी। जिन खिलाड़ियो ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्री स्तर पर अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है उन्हं पुरस्कार राशी दी जाएगी।

रांची विश्वविद्यालय में 5000 की क्षमता वाले लाइब्रेरी भवन के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। साथ ही पंडरा से कांके रोड होलीडे होम को फोर लेन किए जाने की आधारशिला रखी जाएघी। कुल 4650 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा और 1630 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+