CM हेमंत सोरेन ने जीता विश्वासमत, BJP का सदन से वॉकआउट

रांची, 05 सितंबर। झारखंड विधानसभा में जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री सोरेन ने विश्वासमत हासिल कर लिया है। ऐसे में अब प्रदेश में उनकी सरकार बनी रहेगी। सरकार के पक्ष में 48 वोट पड़े हैं। वहीं, भाजपा ने सदन से वॉक आउट कर दिया। साथ ही विधानसभा की कार्रवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले आज सुबह खुद ही मुख्यमंत्री सोरेन छत्तीसगढ़ से विधायकों को बस में लेकर वापस आए थे।

Hemant soren win trust votes

जैसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायकों को लेकर विधानसभा पहुंचे। वैसे ही भाजपा विधायक विधानसभा के आगे प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान भाजपा विधायक, सोरेने के विधायकों के छत्तीसगढ़ जाने और दुमका हत्याकांड का मुद्दा उठा रहे थे। वहीं, विश्वासमत जीतने के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने विधानसभा में कहा कि मैं आंदोलनकारी का बेटा हूं। मैं ना भाजपा से डरा हूं और ना ही कभी डरूंगा।

वहीं, विधानसभा में विश्वामत की वोटिंग से पहले मुख्यमंत्री सोरेने ने बोलते हुए भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी चुनाव जीतने के लिए दंगों को हवा देकर देश में "गृहयुद्ध जैसी स्थिति" बना रही है। इसके अलावा उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार को गिराने के लिए "झारखंड के विधायकों को खरीदने" में असम के मुख्यमंत्री बिस्वा भी शामिल थे।

इसके अलावा वोटिंग से भाजपा विधायकों के नारेबाजी को लेकर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि विपक्ष ने लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। भाजपा, विधायकों की खरीद-फरोख्त में लिप्त रही है। हम सदन में अपनी ताकत दिखाएंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमने लोगों को कपड़े, राशन, किराना खरीदते हुए सुना है। लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है, जो केवल विपक्षी पार्टी के विधायकों को खरीदने में लगी रहती है और सरकार गिराने की कोशिश करती रहती है।

वोटिंग से पहले विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों कल कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ राज्य में एक विशेष विमान से ले जाया गया था। इस दौरान उन्हें एक लग्जरी रिजॉर्ट में रखा गया था। ऐसा इसलिए किया गया था, ताकि विधायकों को खरीद-फरोख्त से रोका जा सके। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि विधायकों ने छत्तीसगढ़ के एक गेस्ट हाउस में एक साथ रात बिताई और आज उन्हें सीधे विधानसभा ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+