CM शेर के बेटे हैं... ED-BJP के खिलाफ JMM ने खोला मोर्चा
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ को लेकर सियासी हंगामा जारी है। ईडी-बीजेपी के खिलाफ जेएमएम ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
गुरुवार को झारखंड के पर्यटन मंत्री हफ़ीजुल अंसारी ने कहा कि यह सिर्फ राज्य सरकार को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। हम लोग ईडी के आगे सरेंडर नहीं करने वाले हैं। सीएम शेर के बेटे हैं, न ही किसी से डरने वाले हैं ना ही किसी के आगे झुकने वाले हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की पलामू इकाई ने ईडी का दुरुपयोग करने के आरोप को लेकर मशाल जुलूस निकालकर विरोध व्यक्त किया है। इससे पहले झामुमो के स्थानीय जिला कार्यालय से झामुमो के नेता व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस के साथ बाजार में विरोध रैली निकाली।
उन्होंने कहा कि, ईडी से पूछताछ के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ-साफ बोल दिया था कि जो पूछना हो अभी पूछ लीजिए। आगे हम आप को समय नहीं दे पाएंगे। इसी करण से उन पर राजनीति दबाव बनाया जा रहा है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से सचिव सन्नू सिद्धिकी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, मुन्ना सिन्हा, मनोज गुप्ता शामिल थे। सभी झामुमो के नेता ईडी व भाजपा के खिलाफ नारे भी लगा रहे थे। एक नुक्कड़ सभा में जिला अध्यक्ष ने कहा कि, लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को परेशान करना भाजपा को बहुत महंगा पड़ेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारी के बेटे हैं, झामुमो पार्टी का जन्म ही आंदोलन से हुआ है।
उन्होंन आगे कहा कि भाजपा आज झारखंड के विकास को पचा नहीं पा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री अपने कुशल नेतृत्व से भाजपा के हर षड्यंत्र को नाकाम कर चुके हैं। अब तो जनता भी समझ चुकी है कि झारखंड के शेर हैं हेमंत सोरेन है। आने वाले हर चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications