झारखंडः CM हेमंत सोरेन के पिता और JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन कोरोना संक्रमित
रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के बाद अब उनके पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा ( जेएमएम ) के सुप्रीमो शिबू सोरेन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर बन्ना गुप्ता ने लिखा कि हम सभी के अभिभावक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय शिबू सोरेन जी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वे फिलहाल आइसोलेटेड हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। ईश्वर से उनको जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Recommended Video

फिलहाल सीएम हाउस में तैनात डॉ. राजन की देखरेख में शिबू सोरेन का इलाज चल रहा है। बता दें कि शिबू सोरेन दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले वो पहली लहर में भी वे संक्रमित हुए थे। उस दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी थी। आनन-फानन में ट्रेन एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें बोकारो स्टेशम से दिल्ली ले जाया गया था।
मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चला था। बता दें कि 8 दिन पहले सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और दोनों बच्चे नितिल सोरेन व विश्वजीत सोरेन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उस वक्त सीएम हाउस से करीब 20 से ज्यादा लोग संक्रमित मिले थे। सभी का इलाज होम आइसोलेशन में हुआ।












Click it and Unblock the Notifications