उदयनिधि स्टालिन के बयान पर स्थिति स्पष्ट करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज इंडिया गठबंधन के घटक झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उदयनिधि स्टालिन के बयान पर जवाब मांगा है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सनातन धर्म संबंधी बयान पर हेमंत सोरेन का जवाब जानना चाहता है। हेमंत सोरेन को इस संबंध में स्थित स्पष्ट करनी चाहिए।

उदयनिधि

उन्होंने कहा कि विगत दिनों मुंबई में इंडिया एलायंस की बैठक संपन्न हुई। जिसमे राज्य के सत्ताधारी गठबंधन झामुमो कांग्रेस और राजद के शीर्ष नेतागण शामिल हुए। इसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को डेंगू,मलेरिया की उपमा देते हुए सनातन को समाप्त कर देने की बात कही है।

मरांडी ने कहा कि स्टालिन के बयान से करोड़ों सनातन धर्मावलंबी आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति लाखों वर्षों से चलती आ रही है। इसे समाप्त करने की बात करने वाले खुद मिटते चले गए और सनातन की परंपरा अक्षुण्ण बनी रही।

उन्होंने कहा कि इंडिया एलायंस में शामिल झामुमो के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उदयनिधी स्टालिन के बयान पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे स्टालिन के बयान का समर्थन करते हैं या विरोध।

संवाद सूत्र-अभिषेक कुमार, झारखंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+