झारखंडः चतरा में प्रेमी के साथ बैठी थी प्रेमिका तभी आ गए उसके भाई फिर पीट-पीटकर मार डाला
चतरा। झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग प्रखंड स्थित मड़वा गांव में शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपनी बहन को प्रेमी के साथ देख भाइयों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान लड़की की मौत हो गई। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में उसके दो भाइयों सुरज गंझू और जीवन गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सिलदाग पंचायत के मड़वा गांव का अंकित कुमार सिंह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था।

इस दौरान प्रेमी जोड़ा गांव के दौरान मौजूद तालाब पर बैठा था। इस बात की जानकारी मिलते ही लड़की के घरवाले मौके पर पहुंच गए और दोनों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने से युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और अंकित को चतर जिला सदर अस्पताल भिजवाया।
वहां उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हजारीबाग रेफर कर दिया। लावालौंग थाना प्रभारी विवेक कुमार यादव ने बताया कि मामले में लड़की के दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। जो भी इस घटना में दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं राजधानी रांची के पंडरा ताना क्षेत्र के पंचशील नगर निवासी युवक ने के रहने वाले एक युवक ने शादी टलने की वजह से फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम पप्पू कुमार गुप्ता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए।












Click it and Unblock the Notifications