चारा घोटाला केस में CBI कोर्ट का फैसला, 35 आरोपी हुए बरी, 52 दोषियों को सुनाई गई तीन साल की सजा

Ranchi CBI Court: डोरंडा कोषागार से जुड़े बहुचर्चित चारा घोटाला केस में सीबीआई की स्‍पेशल कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने झारखंड (संयुक्‍त बिहार) के फेमस चारा घोटााला केस के 125 में से 35 आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। वहीं न्‍यायाधीश विशाल श्रीवास्‍तव की अदालत ने केस के 52 दोषियों को तीन साल की सजा सुनाई है। कुछ अन्‍य आरोपियों के संबंध में फैसला आना बाकी है।

chara ghotala case

बता दें ये 26 साल पुराना केस है जिसमें रांची सीबीआई की विशेष कोर्ट ने अंतिम फैसला सुनाया है। 21 जुलाई को कोर्ट ने इस केस में अंतिम सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। सोमवार को कोर्ट ने इस केस में अपना फैसला सुनाते हुए केस के 35 लोगों को बरी कर दिया है और 52 आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई है।

जानें क्‍या था ये चारा घोटाला केस?

बता दें डोरंटा कोषागार से 36.26 करोड़ रुपये की अवैध तरीके से निकासी हुई थी। उस समय संयुक्‍त बिहार में लालू प्रयाद यादव की सरकार हुई करती थी। यह घोटाला साल 1990 से 1995 के बीच का है। इस करोड़ों रुपये की निकासी मामले में आपूर्तिकर्ता एवं पूर्व विधायक गुलशन लाल अजमानी समेत 125 आरोपी ट्रायल का सामना कर रहे थे।

केस के ट्रायल के दौरान 62 आरोपियों का निधन हो चुका है

अविभाजित बिहार में आज से 26 साल पहले हुए चारा घोटाले केस जमकर चर्चा में आया था। जिसमें 45 लोक सेवक व 9 महिला आरोपी थे। इस केस के कोर्ट ट्रायल के दौरान 62 आरोपियों का निधन हो चुका है। इस केस में 38 लोक सेवक समेत 124 आरोपी ट्रायल का सामना कर रहे थे। इस ट्रायल में 16 महिलाएं भी ट्रायल का सामना कर रही थीं।

कोर्ट ने सुनाया अंतिम फैसला

अधिवक्‍ता संजय कुमार के अनुसार रांची कोर्ट ने सीबीआई द्वारा पेश किए गए गवाहों और सबूतों के आधार पर 90 आरोपियों को दोषी करार दिया है जिसमें से 52 को तीन साल की सजा सुनाई है। वहीं कोर्ट ने 35 आरोपियों को बरी कर दिया है।

(संवाद सूत्र- अभिषेक कुमार, रांची, झारखंड)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+