Champai Soren CM of Jharkhand: चंपई सोरेन बने झारखंड के नये मुख्यमंत्री, कांग्रेस-RJD के विधायक भी बने मंत्री

Champai Soren CM of Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन झारखंड के नये मुख्यमंत्री बन गए हैं। राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चंपई सोरेन ने झारखंड के 7वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

वहीं, राजभवन में शपथ समारोह में कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और आरजेडी नेता ससत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

champai soren become chief minister of jharkhand governor administers the oath

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब चंपई सोरेन सरकार को 10 दिनों में बहुमत साबित करना होगा।

गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। तब से झारखंड में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली थी। JMM विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल से जल्द से जल्द सरकार बनाने का आग्रह किया। गुरुवार को चंपई सोरेन अपने विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। गवर्नर ने गुरुवार को चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+