चाईबासाः एक ही परिवार के चार लोगों की निर्ममता से हत्या, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल
चाईबासा। वहीं झारखंड के चाईबासा जिले के हाट ग्महरिया थाना क्षेत्र के केंदपोसीगांव के टोली मइकोलोर में शुक्रवार की देर रात को अज्ञात अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी। मृतकों में एक तीन साल का बच्चा भी शामिल है। सभी की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। हालांकि अभी हत्या के कारणों का पाता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों में 50 वर्षीय सिराम खंडाईत, 45 वर्षीय मानी खडाइत, 22 वर्षीय बेटा गोबरा खंडाईत और तीन वर्षीय पोता बासुदेव खडाइत शामिल है। पड़ोसियों ने बताया कि हत्या की वारदात को शुक्रवार को अंजाम दिया गया है।

मृतक के पड़ोसी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को वह वॉशरूम जाने के लिए उठी थी तभी घटनास्थल पर अंजान व्यक्ति को देखकर डर गई। डर के चलते वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग एकत्रित होते वह शख्स फरार हो गया। इसके बाद गांव के लोग सिराम के घर तो देखा कि वहां खून से लथपथ चार लाशें पड़ी हुई हैं।
पड़ोसी ने बताया कमरे के अंदर चटाई पर खून से लथपथ दादी व 3 वर्षीय बच्चे की लाश पड़ी हुई थी। वहीं परिवार का मुखिया सिराम ख़डाईत का शव बरामदे में खाट पर और उसके बेटे गोबरा का खून से सना शव चटाई पर पड़ा हुआ था। चारों मृतकों के सिर, चेहरे व गर्दन पर कई जगह धारदार टांगी से काटे जाने के निशान थे। सभी को निर्मम तरीके से मारा गया था।
गिरिडीह में मां-बेटी की मौत
झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां में एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। मृतक की पहचान मतगढ़वा के रहने वाली लखन यादव की 40 वर्षीय पत्नी सविता देवी व 10 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि लागातार हो रही बारिश से लखन यादव के घर में पानी जमा हो जा रहा था। इसे रोकने के लिए मां-बेटी घर के पास से ही मिट्टी लाने गई थी। मिट्टी अभी कोड़ी ही थी कि अचानक चाल धंस गया और वे उसमें समा गईं।












Click it and Unblock the Notifications