झारखंड विधानसभा उपचुनाव 2020: दुमका और बेरमो में भाजपा हारी, एक कांग्रेस तो दूसरी JMM जीती

दुमका/बोकारो। मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के कई राज्यों में हुए उपचुनाव की मतगणना चल रही है। इसी कड़ी में झारखंड की दो विधानसभा सीटों बेरमो और दुमका में उपचुनाव की मतगणना (Dumka and Bermo Assembly by-elections Result) खत्म हो गई है। आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतों की गिनती में दुमका में भाजपा प्रत्याशी लुईस मरांडी जेएमएम के प्रत्याशी बसंत सोरेन से हार गए। जेएमएम उम्मीदवार बसंत सोरेन को 80,333 मत मिले हैं। जबकि लुईस मरांडी को 73,563 मत मिले हैं।

by poll election result 2020 dumka and bermo

दुमका में मतगणना के लिए 21 टेबल लगाए गए हैं, जहां 18 राउंड में गिनती होगी। इसके अलावा बोकारो (Bokaro) की बेरमो विधानसभा सीट की भी मतगणना खत्म हो गई। मतों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल 92,973 मतों के साथ पहले नंबर पर रहे। जबकि भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर महतो 78 हजार 891 मत पाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं। आपको बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह के निधन के बाद चुनाव हुए हैं।

इससे पहले बेरमो विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान कराने के बाद प्रशासन मतगणना को लेकर पूरी तैयारी की। चास स्थित बाजार समिति में बने वज्रगृह और मतगणना स्थल का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी राजेश कुमार सिंह और एसपी चंदन कुमार झा ने जायजा लिया।

दोनों ने मतगणना को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पूरे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी को भी देखा। आज मतगणना पोस्टल बैलेट की गिनती से शुरू हुई।

चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बेरमो सीट पर मतों की गिनती के लिए मतगणना कक्ष में 28 टेबल लगाए हैं। इसमें 17 राउंड की मतगणना होगी। कुल 95 कर्मी मतगणना कार्य में अपनी भागीदारी निभाएंगे। बताते चले कि बेरमो विस में कुल 16 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+