बोकारोः पति ने मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस करने से किया मना तो पत्नी ने पीट-पीटकर मार डाला
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के सेक्टर- 5 डी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां डीजे पर डांस करने से मना करने पर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। गुस्से में आकर पत्नी ने पति के ऊपर लोहे के रॉड से हमला कर लिया। इसके बाद घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दोनों के तीन बच्चे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को कृष्ण बागती ने सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्नी को डांस करने से मना कर दिया था।

इससे गुस्से में आकर पत्नी ने पति कृष्णा बागती को लोहे की रॉड से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल कृष्णा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि कृष्णा पत्थर खदान में मजदूरी करता था। जबकि उसकी पत्नी आरती देवी घरेलू काम करती थी। दंपती की दो बेटियां और एक बेटा है।
घटना को लेकर बच्चों ने बताया कि मां मूर्ति विसर्जन के दौरान डांस करना चाहती थी लेकिन पिता ने डांटते हुए उसे मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद मां आरती ने लोहे की रॉड से पिता कृष्णा पर हमला कर दिया, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
कृष्णा की बेटियों ने घटना की सूचना अपने दादा को दी। इसके बाद कृष्णा को शुक्रवार की रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कृष्णा ने शनिवार को दम तोड़ दिया। इसके बाद घटना की सूचना सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित पत्नी लक्ष्मी देवी को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications