बोकारोः विकलांग भाई के चेहरे और सिर पर नुकीले हथियार से हमला कर बड़े भाई ने मार डाला
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र के सेंट्रल कॉलोनी स्थित मकोली में क्वार्टर नंबर 633 में रह रहे घासीराम यादव के 20 वर्षीय बेटे राहुल यादव ने मंगलवार की देर रात को अपने ही 18 वर्षीय विकलांग भाई रोहित की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वहीं जब पुलिस को घटना की सूचना मिली तो दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और आरोपित राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की घटना के बाद पड़ोसियों ने राहुल को कमरे में बंद कर दिया ताकि वह भाग न सके। हालांकि राहुल ने यह नहीं बताया कि आखिर वह किसी वजह से अपने भाई की हत्या की है।

मंगलवार की रात को राहुल की मां खाना बना रही थी। वहीं राहुल की छोटी बहन और छोटा भाई पड़ोस के घर में गए थे। इसी दौरान राहुल ने नुकीले हथियार से अपने मंझले भाई के चेहरे और सिर पर लगातार कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं कुछ पड़ोसियों का कहना है कि राहुल ने अपने भाई की हत्या का वीडियो बनाकर एक सोशल साइट पर भी डाला था, फिर कुछ लोगों के कहने पर उसे तुरंत डिलीट कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल नशे का आदी है।
हाथी ने दंपति को कुचला
वहीं गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र स्थित कुम्हरलालो पंचायत के पांडेडीह निवासी वृद्ध दंपती की लाश क्षत-विक्षत अवस्था में मंगलवार को बरागढा जंगल से बरामद की गई। दंपती शनिवार को जंगल में गया था और उसके बाद से वो वापस नहीं लौटे थे। इसके बाद लोगों ने आशंका जताई कि शायद हाथियों ने कुचल कर मार डाला होगा।
इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय खाडे बेसरा और उनकी पत्नी चुड़की देवी (70) के रूप में की गई। परिजनों का कहना है कि हाथी ने ही इन दोनों को कुचल कर मारा डाला है।












Click it and Unblock the Notifications