झारखंडः बोकारो में घरेलू सहायिका को अगवा कर 4 लोगों ने किया गैंगरेप

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिला के हरला थाना क्षेत्र की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के बाद सोमवार को पीड़िता मानवाधिकारी आयोग की सदस्य के साथ एसपी चंदन कुमार झा के कार्यालय पहुंची। एसपी के निर्देश पर महिला की शिकायत दर्ज की गई और उनको मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पीड़िता हरला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। गैंगरेप की घटना दो सितंबर की है। पीड़िता ने बताया कि वह तीन सितंबर को महिला थाना गई।

पीड़िता ने काटे थाने के चक्कर

पीड़िता ने काटे थाने के चक्कर

उसके बाद से उसे चार दिनों तक सिटी, सेक्टर फो और चास थाना दौड़ाया जाता रहा। पीड़िता का दावा है कि चार में से दो आरोपित अविनाश सिंह और समीर सिंह को वह पहचानती है। जब थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ तो पीड़िता ने मानवाधिकारी आयोग की सदस्य मधु चौधरी की मदद ली। बताया जा रहा है कि पीड़िता सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के एक परिवार के यहां सहायिका का काम करती है।

अगवा कर किया गैंगरेप

अगवा कर किया गैंगरेप

वह दो सितंबर की शाम जब दंपति के घर काम कर के अपने घर जाने के लिए निकली तो रास्ते में एक गाड़ी पर सवार चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। उनलोगों ने दुपट्टे से महिला को बांध दिया और फिर गाड़ी को जंगल की तरफ ले गए। जंगल में चारों लोगों ने गैंगरेप किया फिर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह सड़क तक आई और लोगों की मदद करने के लिए अपील की। फिर एक बुजुर्ग ने उसे घर तक पहुंचाया।

मानवाधिकार आयोग की सदस्य ने की मदद

मानवाधिकार आयोग की सदस्य ने की मदद

मामले को लेकर पीड़िता तीन सितंबर को महिला थाना गई और वारदात की जानकारी दे आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की मानें तो महिला थाना ने वारदात के सबूत मांगे। पीड़िता मामले को लेकर सेक्टर फोर ताना, चास थाना और सिटी थाना घूमती रही। लेकिन किसी ने भी मामला दर्ज नहीं किया। इसी दौरान पीड़िता की मुलाकात मानवाधिकार आयोग की सदस्य मधु चौधरी से हुई। तब उसने उन्हें घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके बाद मधु चौधरी पीड़िता को लेकर एसपी से बात की और सोमवार को महिला के साथ वह एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी चंदन कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी गई। मामले में एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना को मामला दर्ज करने का आदेश दिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एसपी चंदन कुमार झा ने कहा कि पीड़िता ने एक युवक के साथ रिलेशनशीप होने की बात कही है। लेकिन जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+