Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंडः बिहार कृषि मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- बहुत जल्द दल-बदल से गिरेगी हेमंत सरकार

Bihar Minister Statement on Jharkhand Government जमशेदपुर। बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ( Agriculture minister Amrendra Pratap Singh ) ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया है कि हेमंत सरकार ( Hemant Government ) जल्द ही गिर जाएगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा ( BJP ) के ऊपर अपना भरोसा जताने वाली है। झारखंड में दल-बदल होगा और हेमंत सरकार गिर जाएगी। बता दें कि हाल ही में हेमंत सरकार ने अपना एक साल पूरा किया है।

bihar agriculture minister amrendra pratap singh statement on hemant government

बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह तीन दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर ( Jamshedpur ) में हैं। रविवार को उन्होंने जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित परिसदन में मीडियाकर्मियों के साथ मुलाकात की। पहले तो अमरेंद्र प्रताप सिंह ने झारखंड के पूर्ववर्ती रघुबर दास ( Raghubar Das ) सरकार के कार्यकाल में किये गए विकास के कामों के बारे में बताया। उसके बाद हेमंत सरकार की असफलताएं गिनाईं।

अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पांच सालों में रघुबर दास द्वारा किये गए विकास कार्यों का रिकॉर्ड मीडिया के पास रखा है। झारखंड में विपक्ष के लोगों ने जनता को ठग कर सरकार बनाया है। बिहार कृषि मंत्री ने कहा कि एक साल पूरे झारखंड का विकास ठप हो गया है। भाजपा सरकार के दौरान शुरू की गई योजनाओं को बंद कर दिया गया है।

बिहार के मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन अपनी सरकार के एक साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं लेकिन जल्द ही यह सरकार गिरने वाली है। हेमंत सोरेन की पार्टी विधायक ही सरकार से परेशान हैं। सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार को गिरते ही भाजपा जनता के विकास को पूरा करने के लिए फिर से सरकार बनाने का दावा करेगी। जनता को ठग कर आई सरकार में अपने में ही विवाद हो रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+