Barhait Chunav Result 2024: बरहेट विधानसभा सीट पर हेमंत सोरेन की प्रचंड जीत, भाजपा का नहीं चला जोर

Barhait Chunav Result 2024 in Hindi: झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार बरहेट विधानसभा सीट सबसे चर्चित सीट है। इस सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनावी मैदान में हैं। आज चुनाव का रिजल्ट आने वाला है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई है। हेमंत सोरेन लगभग 40 हजार वोटों से जीते हैं। उन्हें कुल 95612 (+ 39791) वोट मिले हैं।

इस बार भाजपा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ गमलियान हेम्ब्रोम को मैदान में उतारा था। शुरुआत में भाजपा ने इस सीट के लिए पूर्व मंत्री लुईस मरांडी पर विचार किया था, जो संथाल परगना के एक प्रमुख आदिवासी नेता भी हैं। लेकिन वह जेएमएम में शामिल हो गईं। बरहेट विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Barhait Chunav Results 2024

Barhait Election Result 2024: बरहेट चुनाव रिजल्ट लाइव

हेमंत सोरेन-95612 (+ 39791), गमलियान हेम्ब्रोम-55821 ( -39791)

11 बजे: हेमंत सोरेन-9657 (+ 4921), गमलियान हेम्ब्रोम-4736 ( -4921)

9 बजे: हेमंत सोरेन लीड कर रहे हैं।

बरहेट विधानसभा चुनाव 2024: हेमंत सोरेन ने 73 हजार वोटों से जीता था

हेमंत सोरेन ने 2019 में 73,725 वोटों के साथ सीट जीती थी, जो उनके प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार साइमन मरांडी से काफी आगे थे, जिन्हें 47,985 वोट मिले थे। हेमंत सोरेन की बरहेट पारंपरिक सीट है। हेमंत सोरेन बरहेट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

Barhait Assembly Election 2024 Seat: बरहेट विधानसभा सीट से अब तक कौन-कौन जीता?

  • 1957 बाबुलाल टुडू, झारखंड पार्टी
  • 1962 बाबुलाल टुडू, झारखंड पार्टी
  • 1967 मसीह सोरेन, निर्दलीय
  • 1969 मसीह सोरेन, प्रोग्रेसिव हुल झारखंड
  • 1972 मसीह सोरेन, निर्दलीय
  • 1977 परमेश्वर हेम्ब्रम, जनता पार्टी
  • 1980 थोमस हांसदा, कांग्रेस
  • 1985 थोमस हांसदा, कांग्रेस
  • 1990 हेमलाल मुर्मू, झामुमो
  • 1995 हेमलाल मुर्मू, झामुमो
  • 2000 हेमलाल मुर्मू, झामुमो
  • 2005 थोमस सोरेन, झामुमो
  • 2009 हेमलाल मुर्मू, झामुमो
  • 2014 हेमंत सोरेन, झामुमो
  • 2019 हेमंत सोरेन, झामुमो
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+