महाराष्ट्र की 288 सीट और झारखंड की 38 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का थमा, 20 को होगी वोटिंग
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन था। महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। 23 नवंबर को मतगणना होगी। वहीं झारखंड के दूसरे और आखिरी चरण में 38 सीटों के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी और नतीजे 23 को आएंगे।
महाराष्ट्र और झारखंड, दोनों राज्यों में आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गया। दोनों राज्यों में अलग-अलग राजनीतिक पार्टी के नेता मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए हरसंभव कोशिश की। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता मतदाताओं को लुभाने के रैली और जनसभाए की।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन किन-किन नेताओं ने की रैली?
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अमित शाह ने आज नवी मुंबई में एक रैली को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गोंदिया और नागपुर में प्रचार किया । भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ठाणे, सोलापुर और अहमदनगर में जनसभाओं को संबोधित किया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने पुणे और अहमदनगर में एमवीए उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले ने सोलापुर और पुणे में प्रचार किया।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन किन-किन नेताओं की रैली?
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में संथाल और कोयलांचल क्षेत्र के 38 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए राजनीतिक दलों ने आज आखिरी कोशिस की। इस चरण में दुमका, शिकारीपाड़ा, देवघर और लिटीपाड़ा समेत कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर मतदान होगा।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झामुमो के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहेबगंज, गोड्डा, दुमका, देवघर और रांची में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।
वहीं, भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साहेबगंज, जामताड़ा और देवघर में मतदाताओं से भाजपा को वोट देने की अपील की।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बोरियो विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने चौहान बरहेट, धनबाद और बोकारो में रोड शो किया और चुनावी रैलियों को संबोधित किया।
राजद नेता तेजस्वी यादव इंडिया ब्लॉक के पक्ष में और आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एनडीए गठबंधन के पक्ष में प्रचार किया।












Click it and Unblock the Notifications