झारखंडः प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते 6 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 3600 के पार

रांची। झारखंड में रविवार को कोरोना से चार और मरीजों की मौत हो गयी। जिनमें से तीन मरीज रिम्स अस्पताल में भर्ती थे। जबकि एक मरीज की मौत जमशेदपुर के टीएमएच में हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 30 हो गयी। झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3680 पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 2263 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में फिलहाल 1393 एक्टिव मामले हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

6 people died due to coronavirus and 3680 patient of corona

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फैसला लिया गया है क किसी भी अन्य राज्य से झारखंड आने वाले लोगों को देवघर में प्रवेश करने पर अनिवार्य रूप से कोरोना की जांच करानी होगी। रिपोर्ट आने तक सरकारी क्वारंटाइन में रहना होगा। ऐसा नहीं करने पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे 6 लोगों को की 24 घंटे के भीतर मौत हो गयी है। सबसे ज्यादा 4 लोगों ने रिम्स में दम तोड़ा। बता दें कि प्रदेश में शनिवार को रिकॉर्ड 4826 सैंपल की जांच हुई है। यह अब तक की सबसे अधिक जांच है। शनिवार को 4981 लोगों के सैंपल लिये गये।

अब तक एक लाख 82 हजार 708 लोगों के सैंपल लिये गये हैं। एक लाख 76 हजार 858 सैंपल की जांच हो चुकी है। बैकलॉग में 5850 सैंपल हैं। 11 जुलाई को राज्यभर से 32 मरीज स्वस्थ हुए. पूर्वी सिंहभूम से 13, धनबाद से सात, कोडरमा-रांची से चार-चार, खूंटी से एक, सरायकेला, रामगढ़ और हजारीबाग से एक-एक मरीज स्वस्थ हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+