Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झांसी: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला की ​पिटाई, वीडियो वायरल

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का है। महिला ने कोतवाली में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला और एक युवक दूसरी महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं। बता दें, बागपत में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती और उसके भाई के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामल दर्ज कर लिया है।

woman beats up man after opposed eve teasing in jhansi

झांसी में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला की पिटाई

वीडियो झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला ग्राम मऊ देहात की रहने वाली बताई जा रही है। महिला ने अपने साथ हुई छेड़खानी की शिकायत मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस में की है। महिला का आरोप है कि युवक द्वारा मंगलवार की दोपहर मऊरानीपुर तहसील परिसर में छेड़खानी की शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की, जिसका वहां पर मौजूद लोगों द्वारा वीडियो बना लिया गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बागपत में युवती और उसके भाई को पीटा

बागपत में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती व उसके भाई के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि गांव के ही दो दबंग भाईयो ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की। पिटाई के दौरान दोनों भाई बहन को गम्भीर चोट आई हैं। युवती का सिर भी फूट गया। फिलहाल, दोनो घायल भाई बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+