Up News : मकान की खुदाई में निकली तिजोरी से इलाके में हंगामा, एसपी-डीएम के हाथ लगी केवल 'पायल'
एक पुराने मकान की खुदाई के दौरान दीवार में दफन एक तिजोरी के मिलने से सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ-साथ लगभग पूरा शहर यह जानने को उत्सुक था कि तिजोरी में आखिर है क्या ?

आपने अक्सर ख़बरों में सुना होगा कि खुदाई के दौरान खजाना मिला। दरअसल ऐसा कई बार हुआ है जब खुदाई में जमीन से बेशकीमती जेवरात निकले हैं। आज भी एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के झाँसी ज़िले से, जिसमे एक पुराने मकान की खुदाई के दौरान दीवार में दफन एक तिजोरी के मिलने से सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ-साथ लगभग पूरा शहर यह जानने को उत्सुक था कि तिजोरी में आखिर है क्या ?और जब तिजोरी पुलिस ने खोली तो उसमे जो निकला वो आपको हैरान कर देगा।
Recommended Video

दीवार से जंग खाई हुईकाफी पुरानी तिजोरी निकली
प्राप्त जानकारी के अनुसार झांसी के थाना बबीना अंतर्गत पाठक मोहल्ले में राजेश मिश्रा, राकेश मिश्रा और प्रदीप मिश्रा भाइयों का पुराना मकान स्थित था। हाल ही में तीनो भाइयों ने पुराने मकान को गिरा कर नया मकान बनाने की योजना तैयार की थी। जिसके चलते पिछले तीन-चार दिन से पुराने मकान की खुदाई जेसीबी मशीन द्वारा कराई जा रही थी। आज अचानक इस पुराने मकान की दीवार से जंग खाई हुई एक काफी पुरानी तिजोरी निकली। जिसे दीवार से निकलते हुए मोहल्ले के लोगों ने देख लिया। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने तिजोरी को अपने कब्जे में ले लिया, और तिजोरी तथा मकान के मालिको को थाने ले आए।

खोदा पहाड़ निकली चुहिया कहावत सिद्ध हो गई
बता दें कि तिजोरी को थाने लाने के बाद उसे खोलने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन तिजोरी नहीं खुली। इसलिए पुलिस ने एक जंजीर मंगा कर तिजोरी को ठीक से बांध कर सील कर दिया है। जंजीर में लगे ताले की एक चाबी स्वयं अपने पास रख है तथा दूसरी चाबी तिजोरी के मालिकों को दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने तिजोरी खोलने के लिए 1 जनवरी को एसडीएम सदर के सामने विशेषज्ञ को बुलवाया और तिजोरी खुलवाई। पुलिस कर्मियों समेत माकन मालिकों ने भी अपना माथा पीट लिया जब उसमें सिर्फ एक जोड़ी चांदी की पायल ही निकली। जिसके बाद पुलिस ने तिजोरी और पायल दोनों गृहस्वामी को सुपुर्द कर दिया। इसी के साथ "खोदा पहाड़ निकली चुहिया कहावत सिद्ध हो गई।"












Click it and Unblock the Notifications