UP News: युवक की आत्मा दूसरे व्यक्ति के शरीर में प्रवेश की, फिर बताई मौत की सच्चाई, अब जांच में जुटी पुलिस
UP Jhansi News: कई ऐसी फिल्में हैं जिसमें यह दिखाया गया है कि किसी दूसरे व्यक्ति की आत्मा किसी दूसरे व्यक्ति में प्रवेश कर गई। दूसरे व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने के बाद आत्मा द्वारा अपने मौत की सच्चाई बताई गई और मौत का बदला लिया गया। ऐसी ही हैरान कर देने वाली एक खबर झांसी से सामने आई है।
झांसी जनपद में कोतवाली थाना क्षेत्र के ओरछा गेट स्थित कसाई मंडी निवासी 30 वर्षीय इरफान उर्फ उल्ला नामक एक युवक 14 दिन पहले अपने घर से लापता हो गया था। लापता होने के बाद परिवार वाले उसकी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

घर वाले इरफान की खोजबीन कर रहे थे इसी बीच उनके एक रिश्तेदार द्वारा दावा किया गया कि इरफान की आत्मा उसके अंदर प्रवेश कर गई है। जिस रिश्तेदार के शरीर में आत्मा प्रवेश की है दावा किया जा रहा है कि वह इरफान की तरह ही बात कर रहा है। वह सभी रिश्तेदारों को भी पहचान रहा है।
उसने दावा किया कि इरफान की हत्या कर दी गई है। चार लोग उसे बड़ा गांव में एक होटल में ले गए वहां पर शराब पिलाने के साथ ही खाना खिलाए। उसके बाद मोंठ ले गए और फिर गला दबाकर हत्या कर दिया। आप क्या करने के बाद लोगों ने शव को नदी में फेंक दिया।
युवक द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि जब उन लोगों द्वारा मारा जा रहा था तो वह काफी चिल्ला रहा था लेकिन उन लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। जिस युवक के शरीर में आत्मा प्रवेश करने का दावा किया जा रहा है उसने चार लोगों का नाम भी बताया है।
अब उसे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वहीं गायब हुए इरफान के घर वालों द्वारा इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायती पत्र के साथ ही उन लोगों ने आत्मा प्रवेश करने वाले युवक की वीडियो भी पुलिस को दी है। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications