'जाति सूचक शब्दों का करते हैं इस्तेमाल, तंग आ गई हूं मैं...', यह कहकर छात्रा ने लगा दी छत से छलांग
Jhansi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां टीचर और अन्य कर्मचारियों की जाति सूचक टिप्पणी से तंग आकर एक छात्रा ने हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी। जिससे छात्रा के पैर में फ्रैक्चर आ गया है। वहीं इस मामले में टीचर सहित तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, झांसी के बबीना स्थित एक प्रशिक्षण संस्थान का है जहां महिमा नाम की छात्रा ने आत्महत्या के इरादे से हॉस्टल की छत से कूद गयी। आरोप है कि महिमा के टीचर उस पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते थे। इसे बार बार प्रताड़ित करते थे। इससे महिमा तंग आ गयी थी।

जानकारी के मुताबिक, महिला टीचर और पुरुष टीचर के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी महिमा को हो गयी थी। इस वजह से उसे बार बार परेशान किया जा रहा था। जब छात्रा छत से कूद रही थी तब छात्रों ने उसे कई बार रोका लेकिन वह नहीं मानी। छात्रों ने इसका वीडियो बना लिया।
सीओ सदर स्नेह तिवारी ने कहा कि मामले का संज्ञान लेते हुए तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियों के आधार मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications