UP News: झांसी में खेत में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं घायल
UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक खेत में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी। मंगलवार दोपहर को पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे 7 महिलाएं झुलस गईं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। झुलसी हुई महिलाओं को लोगों ने पटाखा फैक्ट्री से बाहर निकाला उसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

अस्पताल में भर्ती सभी घायलों का उपचार चल रहा है। जिसमें चार महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। वही गांव में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित किए जाने को लेकर गांव वालों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।
यह पूरा मामला झांसी जनपद के समरथ कस्बे का है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पिछले दो महीने से जंगल में स्थित एक खेत में अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी। अवैध पटाखा फैक्ट्री में गांव की महिलाएं और पुरुष काम करते थे।
मंगलवार को भी फैक्ट्री के अंदर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पटाखा विस्फोट कर गया। पटाखे में विस्फोट होने के बाद आग लग गई और देखते ही देखते आग नहीं विकराल रूप धारण कर लिया। उसके बाद तेज धमाका होने लगा।
धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके की आवाज सुनने के बाद ग्रामीण पटाखा फैक्ट्री की तरफ पहुंचे तो लोगों ने देखा कि पटाखा फैक्ट्री में काम करने वाली महिलाएं और मजदूर घायल होकर तड़प रहे थे। उसके बाद लोग चारपाई पर लेकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में 40 वर्षीय लक्ष्मी साहू, 35 वर्षीय नसरीन, 46 वर्षीय सुखदेई, 18 वर्षीय विनोद, 18 वर्षीय आरती, 16 वर्षीय रोहिणी, 18 वर्षीय शिवानी आदि मजदूर घायल हो गए हैंA सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications