पेंशन के रुपए के लिए बूढ़ी मां को बेरहमी से पीटा, Viral Video होने पर पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार
UP Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। झांसी जनपद में एक 50 वर्षीय बेटा अपने 90 वर्षीय मां को पेंशन के लिए बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान किसी ने आरोपी बेटे का मां के साथ मारपीट करते समय का वीडियो बना लिया।
वीडियो बनाने वाले ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया तो मामला पुलिस के पास तक पहुंचा। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद बेटे के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करती हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरा मामला झांसी जनपद के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंबाबॉय का है। बताया जा रहा है कि यहां की रहने वाली 90 वर्षीय बेनीबाई के पति रेलवे विभाग में नौकरी करते थे। काफी साल पहले उनके पति की मौत हो गई थी। बेनीबाई के तीन बेटे हैं।
तीन बेटों में दो बेटे तालपुरा में रहते हैं जबकि तीसरा बेटा उदल गांव में ही रहता है। बेनीबाई भी अपने तीसरे बेटे के साथ ही गांव में रहती हैं। बताया जा रहा है कि पति रेलवे विभाग में कार्यरत थे ऐसे में बेनीबाई को पेंशन मिलती है।
इसी पेंशन के रुपए को लेने के लिए उनका तीसरा बेटा उदल उनके साथ मारपीट करता है। एक दिन उदल अपनी मां को बुरी तरह से मारपीट रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले ने उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया तो पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया।
इस बारे में पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि बेटे द्वारा मां के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर महिला के बेटे उदल को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में पता चला है कि उदल रोज शराब पीता है और अपनी मां के साथ मारपीट करता है।












Click it and Unblock the Notifications