झांसी: सड़क किनारे बोरी में रखे थे तीन बम, सूचना पर मचा हड़कंप

Jhansi News, झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक बोरी में सड़क किनारे तीन बम रखने होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बम होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरी को खोलकर देखा, तो वो भी दंग रह गई। बोरी में 3 बम रखे हुए थे। बम निरोधक दस्ते को बुलाकर चेकिंग कराई गई। पुलिस ने उनको सुरक्षित पुलिस लाइन में रखकर सेना को इसकी सूचना दी।

सड़क किनारे बोरी में रखे थे तीन तोप के गोले

सड़क किनारे बोरी में रखे थे तीन तोप के गोले

जानकारी के अनुसार, मामला झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा स्थित नेहरू पार्क का है। यहां सड़क किनारे खड़े हैण्ड ठेलों के बीच पुट्टी की एक बोरी रखी थी। उसका मुँह बँधा हुआ था। बोरी को देखकर कुछ लोगों को शक हुआ तो लोगों ने बोरी को खोलकर देखा, तो सभी दंग रह गए। इसमें 3 बम रखे हुए थे। कुछ ही देर में बम रखे होने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गयी।

सूचना पर पहुंची पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस

इसी दौरान किसी ने यूपी-100 पर सूचना दी, जिसके बाद सीओ (सिटि) जितेन्द्र सिंह परिहार, प्रभारी निरीक्षक नवाबाद एके सिंह चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। मेटल डिडेक्टर से बमों की जांच की और उनको बोरी में बन्द करके पुलिस लाइन के एकान्त क्षेत्र में बालू के बोरों के बीच सुरक्षित रख दिया।

सेना की जांच

सेना की जांच

सेना के बम होने के सन्देह पर मिलिट्री को सूचना दी। मिलिट्री की टीम ने बमों की जांच की और चले गए। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रात: 5.30 बजे सूचना मिलने पर वो मौके पर पहुंचे थे। इस बोरी में 3 बम रखे थे, जिसमें 1 बड़ा और 2 छोटे थे। उन्होंने कहा कि मिलिट्री के फायरिंग रेंज में सेना प्रशिक्षण के दौरान फूटे बमों के धातु को कुछ लोग बीन लेते हैं। इसके बाद वो कबाड़ी को बेच देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+