'शादी के तुरंत बाद दुल्हन ने पोंछा सिन्दूर', पैसों के लालच में रचाई झूठी शादी, हैरान कर देगा झांसी का ये मामला
यूपी के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। झांसी में एक दुल्हन ने अपनी शादी के तुरंत बाद अपने माथे से सिन्दूर पोंछ लिया। इसके बाद जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने पैसों के लिए शादी का नाटक किया था।
इतना ही नहीं, जिस युवक ने उससे शादी की वह उसका पति नहीं बल्कि उसका जीजा था। मामला सामने आने के बाद अब अधिकारियों द्वारा इसकी जांच की जा रही है। इस शादी के बारे में जिसने भी सुना वो हैरान हो गया।

दरअसल, ये पूरा मामला झांसी जिले के पॉलिटेक्निक ग्राउंड का है। पॉलिटेक्निक मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जोड़ों की शादी होनी थी। इसकी तैयारियां पूरी होने के बाद तय समय पर दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन पहुंचे।
बताया जा रहा है कि अधिकारियों की मौजूदगी में जोड़ों की शादी कराई गई। इस दौरान एक कपल ऐसा भी नजर आया जो बेमेल लग रहा था। उसकी हरकतें भी अजीब लग रही थीं। इसके बाद जब मामले की जांच की गई तो सच्चाई कुछ और ही सामने आई।
उसके बाद देखा गया कि शादी के तुरंत बाद दुल्हन ने अपने माथे से सिंदूर पोंछ दिया। इस बारे में दुल्हन से बात की गई तो उसने चौकाने वाली बात बताई। दुल्हन खुशी ने बताया कि वह झांसी के बामोर की रहने वाली है। उसकी शादी मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी ब्रजभान के साथ तय थी।
उसने कहा की शादी दिन उसका होने वाल पति ब्रजभान नहीं आया। ऐसे में बामेर के रहने वाले उसके जीजा दिनेश से ही उसकी शादी करा दी गई। जब दूल्हे से भी मिडियाकर्मियों ने बात किया तो उसने भी यही बात बताई।
दूल्हे ने यह भी बताया कि यह शादी केवल मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना का लाभ उठाने के लिए किया गया था। पूछताछ में यह भी बात सामने आई की इस खेल में कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।
मामला संज्ञान में आने के बाद समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव का कहना है कि ऐसा मामला सामने आया है। इस बात में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही मामल स्पष्ट हो पाएगा। उन्होने यह भी कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications