यूपी: 'कागज' नहीं दिखा पाए तो पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार, जांच जारी

झांसी। उत्तर प्रदेस के झांसी में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जो चेकिंग के दौरान प्रमाण के लिए कोई कागज नहीं दिखा पाए। बबीना इलाके में हुई चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब इन लोगों से पूछताछ की तो वो कोई भी ऐसा कागज नहीं दिखा पाए जिससे उनके देश में रहने की वैधता साबित हो सके।

Seven arrested when they failed to show papers

पुलिस ऐसे सात लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। पता चला कि वो काफी समय से झांसी के बबीना इलाके में रह रहे हैं और सभी बांग्लादेश के नागरिक हैं। एसएसपी डी प्रदीप ने इस बारे में बताया है कि सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Seven arrested when they failed to show papers

एसएसपी ने बताया कि जांच कर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि ये लोग भारत में कैसे आए और यहां पर क्या कर रहे थे। बबीना एसएचओ ईश्वर सिंह और एसआई देवेश कुमार ने कर्मा होटल के पास इन लोगों को मछली का तेल बेचते हुए पकड़ा। बांग्लादेश निवासी मामून शेख, मिलन शेख, मुकुल शेख, मोनू वैद, सीजर शेख, असलिन शेख और पालन शेख को हिरासत में लेकर पुलिस आगे पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+