Road accident: झांसी में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, आधा दर्जन घायल
Jhansi Road Accident News: झांसी में बुधवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि ललितपुर के बाड़ाबेहट थाना क्षेत्र के महुली गांव के रहने वाले मजदूर मंगलवार को मूंगफली की फसल उखाड़ने के लिए झांसी जा रहे थे। सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवाल होकर सुबह में घर से निकले थे।

ट्रैक्टर ट्राली पर करीब 12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि जाते समय रास्ता ठीक ना होने के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर चालक उसे कंट्रोल नहीं कर सका। देखते ही देखते ट्राली समेत ट्रैक्टर गड्ढे में जाकर पलट गई।
ट्रैक्टर पलटने के बाद उसमें दब कर 45 वर्षीय बबलू और 18 वर्षीय दीपक तथा 12 वर्षीय छोटू की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में संतोषी, रिंकी, पानबाई, रानू, रघुवीर, फुला समेत कुछ अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
उसके बाद लोगों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली में दबे लोगों को निकाला गया। ट्रैक्टर ट्राली में दबकर घायल लोगों को गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों द्वारा उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली में छोटे-छोटे बच्चे भी सवार थे। एसपी ग्रामीण द्वारा बताया गया कि हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं जिनको अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना में मरने वाले और घायल सभी लोग खेतों में मजदूरी करते हैं और मूंगफली उखाड़ने के लिए आ रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications