'लड़की हूं, लड़ सकती हूं', मैराथन में कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां, प्रियंका ने CM योगी से कही ये बात
झांसी, 26 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब दो महीने से भी कम का समय बचा है। सभी राजनीतिक दल पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं, कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा भी बढ़ गया है। इस बीच आज झांसी में रविवार को कांग्रेस ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
Recommended Video

प्रियंका ने कहा- लड़कियां लड़ेंगी अपने हक के लिए, अपनी उड़ान के लिए
कांग्रेस महासचिव और यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट में लिखा, ''लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन, झांसी। लड़कियां लड़ेंगी अपने हक के लिए, अपनी उड़ान के लिए, बदलाव के लिए। @myogiadityanath जी आप लड़कियों को नियंत्रित करने जैसी महिला विरोधी बात करते हो, इसलिए आपने लखनऊ में लड़कियों की मैराथन नहीं होने दी। झांसी की लड़कियों ने आपको एक संदेश भेजा है कि लड़कियां सहेंगी नहीं, अपने हक के लिए लड़ेंगी। अगर आप रैली कर सकते हो, तो लड़कियां भी दौड़ेंगी।''
कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो
प्रियंका गांधी और कांग्रेस द्वारा इस मैराथन दौड़ का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि झांसी में मैराथन दौड़ में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी है, जबकि जिला प्रशासन ने कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मैराथन के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। वीडियो में एक महिला ने कहा, "राज्य सरकार को तब कोई समस्या नहीं हुई, जब एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया और वहां लाखों छात्र जुटाकर लैपटॉप वितरित किए गए थे, तो फिर अब क्यों दिक्कत हो रही है?" इससे पहले लखनऊ में कांग्रेस की मैराथन को प्रशासन की ओर से इजाजत नहीं मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने योगी सरकार पर निशाना साधा था। लल्लू ने ट्वीट कर कहा, हम जानते हैं कि तुम (भाजपा) इस क्रांति से डर गए...लखनऊ की अनुमति रद्द करने की तुम्हारी मंशा बीच चौराहे पर उजागर हो गई है।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications