झांसी: दबिश देने गई कानपुर पुलिस की गाड़ी पलटी, दरोगा की मौत, तीन घायल

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में दबिश देने गई कानुपर पुलिस टीम की गाड़ी थाना मोठ क्षेत्र के हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कानपुर के थाना चकरी के शिव गोदावरी पुलिस चौकी के दो दारोगा और 4 सिपाही घायल हो गए। वहीं, चकेरी शिवगोदावरी चौकी प्रभारी मनोज पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दो लोग मामूली रूप से घायल हैं, जिन्हें कानपुर ले जाया गया है।

policeman killed in road accident in jhansi

हाइवे पर अचानक फटा गाड़ी का टायर

जानकारी के अनुसार, कानपुर शिव गोदावरी चौकी की पुलिस झांसी के थाना मोठ के गांव अमरा में दबिश देने गई थी। दबिश के बाद पुलिस की टीम वापस कानपुर लौट रही थी, इसी दौरान हाइवे पर अचानक गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी का अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत वहां पहुंचे और सभी पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

एक दरोगा की मौके पर ही मौत

हादसे में कानपुर के थाना चकरी के शिव गोदावरी पुलिस चौकी के दो दारोगा और 4 सिपाही घायल हो गए। वहीं, चकेरी शिवगोदावरी चौकी प्रभारी मनोज पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सिपाहियों की पहचान आशीष, अफ्फान, प्रबल प्रताप और सोनू कुमार के रूप में हुई है। दरोगा के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+