105 साल की मान कुंवर, उत्तर प्रदेश की पहली सबसे बुजुर्ग महिला जिसने कोरोना को दी मात
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में कारोना वायरस से खौफजदा लोगों के लिए 105 साल की बुजुर्ग महिला मिसाल बनकर सामने आई। शहर निवासी इस बुजुर्ग महिला ने कोरोना को मात दे दी। अब उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। झांसी के तारपुरा कालोनी की रहने वाली 105 साल की बुजुर्ग महिला मान कुंवर को बुखार आने पर परिवार के लोगों ने घर के पास लगे हुए कोविड शिविर में करोना वायरस की जांच कराई थी।

कोरोना जांच में मान कुंवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसके बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में ले जाया गया। वहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर भर्ती कर दिया गया। कुछ दिन भर्ती रहने के बाद किसी प्रकार की समस्या ना होने पर आईसीयू से कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। जब यहां भी उन्हें इसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं हुई तो उनको इलाज के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई तो उनको छुट्टी दे दी गई।
इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि इतनी बुजुर्ग महिला सामान्य मरीजों की तरह भर्ती रही और 10 दिन पूरे होने पर महिला को मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज करते समय डॉक्टरों ने उन्हें फूल देकर हॉस्पिटल से विदा किया। डॉक्टरों का मानना है कि मान कुंवर उत्तर प्रदेश की सबसे बुजुर्ग महिला है जो करोना को मात देकर सकुशल घर लौटी हैं।
बता दें, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 4453 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 34,968 है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 48,663 हो गई है। अब तक 1630 संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है। उपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 1,15,618 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई। जो अब तक प्रदेश में एक दिन में की गई सर्वाधिक टेस्टिंग संख्या है। अब तक प्रदेश में कुल 23,25,428 टेस्ट किए गए हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications