प्लेटफॉर्म पर बुजुर्ग दंपति को ट्रेन के नीचे जाते देख लोगों की निकली चीखें, VIDEO

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी रेल मंडल के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ऐसा नजारा देखने को मिला जिसके चलते वहां मौजूद लोगों की सांसें कुछ पल के लिए रुक गई। चलती ट्रेन से बुजुर्ग दंपति उतरने लगे तो उनका बैलेंस बिगड़ गया। वो प्लेटफॉर्म पर गिर गए और ट्रेन के नीचे जाने लगे तभी एक आरपीएफ जवान ने उनकी जान बचा ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जांबाज जवान ने बचाई जान

जांबाज जवान ने बचाई जान

मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस के एक कोच से बुजुर्ग दंपति उतरने लगे, तभी ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। पत्नी नहीं उतर पाई तो पति ट्रेन की गेट का हैंडल पकड़कर दौड़ने लगे। पत्नी ने उतरने के लिए ट्रेन से छलांग लगाई। पति-पत्नी दोनों प्लेटफॉर्म पर गिर गए और ट्रेन के नीचे जाने लगे। यह देखकर वहां मौजूद आरपीएफ के एक जवान ने फुर्ती दिखाते हुए बुजुर्ग दंपति को खींचकर ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया। जांबाज बहादुर सुरक्षा बल के जवान की वहां मौजूद यात्रियों ने सराहना की। बुजुर्ग दम्पत्ति ने उसे आशीष देकर सम्मानित किया।

गलत ट्रेन में चढ़ गए थे बुजुर्ग दंपति

गलत ट्रेन में चढ़ गए थे बुजुर्ग दंपति

बताया जा रहा है कि शिवपुरी निवासी बुजुर्ग दंपति जल्दबाजी में गलत ट्रेन में सवार हो गये थे। ट्रेन चलने के बाद उन्हें इसका एहसास हुआ वे गलत ट्रेन में आ गये। तब तक ट्रेन चलने लगी थी। इसके बाद अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों चलती ट्रेन से कूद गए। ट्रेन व प्लेटफार्म के गैप में जाने लगे। ये नजारा देखकर बिना समय गंवाए आरपीएफ जवान राजकुमार तोमर ने पलक झपकते दोनों को पकड़कर प्लेटफार्म पर खींच कर मौत के शिकंजे में फंसने से बचा लिया।

नजारा देख लोगों की निकल गई चीखें

नजारा देख लोगों की निकल गई चीखें

यह देखकर वहां मौजूद यात्रियों की चीखें निकल गयीं। दोनों बुजुर्ग दम्पत्ति के सकुशल बचने पर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली और आरपीएफ राजकुमार तोमर की बहादुरी की प्रशंसा की। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे किसी रेलकर्मी ने वायरल कर दिया। यह घटना झांसी रेल मंडल में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- Video: ज्वेलरी दुकान में दो महिलाओं की एंट्री फिर डेढ़ लाख के जेवर लेकर चंपत, देखिए कैसे किया हाथ साफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+