Me Too:हिमानी शिवपुरी बोलीं,'आलोक नाथ ने मेरे साथ भी गलत करने की थी कोशिश'
Jhansi News झांसी। फिल्म इंडस्ट्री के 'संस्कारी' एक्टर आलोक नाथ पर लगे रेप और यौन शोषण के आरोपों पर कई फिल्मों में उनकी को-एक्टर रहीं हिमानी शिवपुरी ने बयान दिया है। जानीं-मानी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा कि इंडस्ट्री को आलोक नाथ के शराबी और दोहरे व्यक्तित्व के बारे में हमेशा से पता था। शिवपुरी ने कहा कि आलोक नाथ का व्यवहार शराब पीने के बाद एकदम बदल जाता था।

झांसी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं बॉलीवुड एक्टर हिमानी शिवपुरी ने #MeToo के बारे में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि आलोक नाथ ने एक बार मेरे साथ भी गलत करने की कोशिश की थी। लेकिन में चिल्ला पड़ी इसलिए वे कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि हिमानी शिवपुरी ने कहा कि शराब पीने के बाद उनका व्यक्तित्व एकदम बदल जाता था। 'मैंने अभिनेत्री से सुना है कि आलोक नाथ के साथ काम करना उनके लिए कठिन था।' हिमानी ने बताया कि उन्होंने आलेक नाथ का खराब बर्ताव एक फ्लाइट में देखा था।
मूलरूप से देहरादून की रहने वाली हिमानी शिवपुरी अलोक नाथ के साथ कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुकीं है। झांसी में आयोजित एक इवेंट में पहुंची हिमानी से जब #MeToo अभियान के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बताया कहा कि आलोक नाथ वैसे तो बढियां इंसान हैं। लेकिन शराब पीने के बाद एक दूसरे ही इंसान बन जाते हैं। मी-टू अभियान की शुरुआत बहुत अच्छी है क्योंकि महिलाओं के साथ यौन शोषण हर जगह, हर क्षेत्र में होता है।
मी-टू का असर अब हमारी इंडस्ट्री में साफ देखा जा सकता है। यहां सुभाष कपूर और साजिद खान जैसे लोगों को लेकर आमिऱ और अक्षय कुमार के बयानों से लग रहा है कि कोई बड़ा बदलाव आएगा। मैं कहती हूं चुप रहने से अच्छा है कभी तो बोला जाये। ऐसी बातें जब सामने आएंगी तो आदमियों के मन में डर तो जागेगा कि हम ऐसा न करें वरना बदनामी होगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications