Jhansi: नर्सों के चेंजिंग रूम में जबरन घुसा सफाई कर्मी, वीडियो बनाने की कोशिश
Jhansi: नर्सों के चेंजिंग रूम में जबरन घुसा सफाई कर्मी, वीडियो बनाने की कोशिश
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले (Jhansi) में एक सफाई कर्माचारी नशे में धुत होकर जबरन नर्से चेंजिंग रूम में घुस गया। इस दौरान सफाई कर्मचारी ने नर्सों का अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश की। इस दौरान नर्सों ने सफाई कर्मचारी का विरोध किया और कमरे से बाहर धकेल दिया। कमरे से बाहर निकाले जाने का सफाई कर्मचारी ने विरोध किया और दरवाजा पीटता रहा। बताया जा रहा है कि कर्मचारी उस कंपनी का है जिसे जिला अस्पताल की सफाई का काम आउटसोर्स किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्यूटी खत्म होने के बाद शनिवार 22 अक्टूबर को तीन नर्सें चेंजिंग रूम में पहुंची। इस दौरान अस्पताल में आउट सोर्स पर तैनात एक सफाई कर्मचारी वहां पहुंच गया और उसने नर्सों का वीडियो बनाने की कोशिश की। आरोप है कि सफाई कर्मचारी नेश में धुत था। इसके बाद घबराई नर्सों ने सफाई कर्मचारी को बाहर धकेल दिया और चेजिंग रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सफाई कर्मचारी दरवाजे पर बाहर से लातें मारने लगा।
काफी देर तक यही स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में वो वहां से चला गया। इसके बाद नर्सों ने मामले की शिकायत विभाग के अफसरों से की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडे ने बताया कि उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और गंभीर होने के कारण इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पूर्व में इसी कर्मचारी का अस्पताल में शराब पीते हुए डांस करने का भी वीडियो वायरल हुआ था।
वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी कर्मचारी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। लेकिन अब, सफाई कर्मचारी पर इससे ज्यादा गंभीर आरोप लगे है। इस बार कर्मचारी ने नशे में धुत होकर नर्सों के चेंजिंग रूम में घुसने और साथ ही इनका वीडियो भी बनाने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि नर्सों ने कर्मचारी को बाहर धकेलकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। अब इस घटना को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं।
-
बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को पहली बार मिलेगा मालिकाना हक, CM योगी सौंपेंगे भूमिधारी अधिकार पत्र -
Video: कौन-सा व्रत दिलाएगा मनचाहा फल? प्रेमानंद महाराज ने बताया कैसे पूरी होगी हर 'मनोकामना' -
Voter List 2026: UP में करोड़ों वोटर्स के नाम कटे! कहीं आपका भी तो नहीं? घर बैठे करें चेक, ये है Direct Link -
US-Iran युद्ध की मार से हिला जूता-कपड़ा उद्योग! नोएडा में मजदूरों का पलायन, महंगा हुआ कच्चा माल -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ?












Click it and Unblock the Notifications