Jhansi के सीपरी बाजार में आग का तांडव, 4 लोगों की गई जान, पुलिस मौके पर मौजूद

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी शहर के सीपरी बाजार में आग लगने से बड़ी हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक सामान के वीआर ट्रेडर्स शोरूम में भीषण आग लग गई है। जिसमें अब तक 4 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी अनुसार इस हादसे में करीब 10 लोग अंदर फंस गए थे, जिनमे से 5-6 लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया, "यह दुखद घटना है। आग लगने के कारणों की जांच करने के लिए जांच अधिकारी को निर्देश दे दिए गए हैं।"

Jhansi Fire broke out in a three storey showroom many people trapped Army reached the spot

वहीं आग की घटना को लेकर राजेश एस, SSP, झांसी ने कहा कि मौके से 3 और शवों को बरामद किया गया है। अभी तक मृतकों की संख्या 4 है। बरामद किए गए तीनों शवों का पंच नामा कराया जाएगा। अभी पुलिस मौके पर मौजूद है। दुकानों को फिर से चेक किया जा रहा है।

भीषण आग के चलते सेना को भी बुलाया गया। पल भर में ही आग ठीक बगल में स्थित बीआर ट्रेडर्स तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। जिसको दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाने की कोशिश की।

Jhansi Fire broke out in a three storey showroom many people trapped Army reached the spot

बताया जा रहा है कि सबसे पहले आग सीपरी बाजार में रामा बुक डिपो चौराहे पर दो दुकानों में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। दोनों दुकानों के बाहर जनरेटर सेट रखे हुए थे। जिनमें विस्फोट हो गया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

Jhansi Fire broke out in a three storey showroom many people trapped Army reached the spot

Recommended Video

    Jhansi के सीपरी बाजार में आग का तांडव, 4 लोगों की गई जान, पुलिस मौके पर मौजूद
    Jhansi Fire broke out in a three storey showroom many people trapped Army reached the spot

    Jhansi Fire broke out in a three storey showroom many people trapped Army reached the spot

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+