Jhansi: शादी के जोड़े में ही परीक्षा देने पहुँच गई दुल्हन, चुनाव की वजह से बदल गई थी एग्जाम की डेट
एक ज़माना वो था जब लड़की को पढ़ाने की जगह चूल्हा-चौका करने पर ज्यादा जोर दिया जाता था। वहीं आज झाँसी से सामने आई यह तस्वीरें समाज में और देश में लड़कियों के प्रति हो रहे बदलाव का जीता जागता उदहारण हैं।

किसी ने सही ही कहा है कि लड़की एक घर नही बल्कि दो घरों को रोशन करती है और अगर लड़की शिक्षित हो तो समाज में उसका महत्व और बढ़ जाता है। इसकी मिसाल आज झाँसी में देखने को मिली, जहां आज शादी के बाद अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने से पहले लड़की बीए की परीक्षा देने पहुची। इस दौरान लड़की अपने शादी के जोड़े में ही थी क्योंकि परीक्षा के फ़ौरन बाद उसकी विदाई होनी थी।
Recommended Video

शादी के जोड़े में एग्जाम देने पहुंची दुल्हन
बता दें कि झाँसी के ग्राम डोंगरी निवासी दुल्हन कृष्णा राजपूत विवेकानंद डिग्री कॉलेज में BA फाइनल ईयर की छात्रा है। कृष्णा राजपूत की शादी 15 मई की रात हुई और वो 16 मई को शादी के मंडप से सीधे विवेकानंद डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने पहुँच गई। आज दोपहर को उसकी विदा ससुराल के लिए होना थी लेकिन उसने विदाई से पहले अपनी बीए की परीक्षा देने की इच्छा व्यक्त की तो उसके ससुराल बाले तुरंत तैयार हो गए और लड़की को विदाई से पहले परीक्षा दिलाने कालेज ले आए।

4 मई को होनी थी परीक्षा, चुनाव ने किया था खेल ख़राब
दरअसल, दुल्हन को शादी के जोड़े में ही जिस परीक्षा को देने आना पड़ा, वो परीक्षा 4 मई को होनी थी। लेकिन यूपी निकाय चुनाव के चलते उस परीक्षा की तारीख बदल कर 16 मई कर दी गई। जिस कारण अब कृष्णा राजपूत के सामने ये चुनौती थी कि विदाई वाले दिन कैसे ये परीक्षा दी जाए। मगर उसके परिजन, ससुराल और यहां तक की कॉलेज स्टाफ ओर प्रधानाचार्य की तरफ से उसका पूरा सहयोग किया गया। प्रधानाचार्य का कहना है कि इससे समाज में अच्छा सन्देश जाएगा। शिक्षा के प्रति जागरूक होना जरुरी है।












Click it and Unblock the Notifications