विदाई के बाद रास्ते में हुआ हादसा, घायल दुल्हन को गोद में उठाकर दूल्हा ले गया अस्पताल

Jhansi News, झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में दुल्हन को विदा कराकर आ रही बोलेरो अचानक बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। दुल्हन को घायल देख दूल्हा फिल्मी अंदाज में उसे उठाकर अस्पताल ले गया है। जहां दुल्हन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

groom took the injured bride to the hospital

जानकारी के अनुसार, मामला झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र का रूपा धमना गांव का है। शनिवार की सुबह दूल्हा संजू अपनी दुल्हन की विदा कराकर वापस अपने घर बारात लेकर जा रहा था। तभी मऊरानीपुर गुरसराय रोड पर स्थित रूपा धमना गांव के पास बारात की बोलेरो सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में दुल्हन संतोषी व बाइक सवार संतु पुत्र मानसिंह (35) निबासी ग्राम मुडारा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं, दूल्हा अपनी दुल्हन को फिल्मी अंदाज में उठाकर अस्पताल ले गया। अब हर तरफ दूल्हे संजू की तारीफ हो रही है।

ये भी पढ़ें:- झांसी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+