झांसी: कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खेत में पेड़ से लटका मिला शव
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कर्ज से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल की। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि कमल कुशवाहा पर लगभग चार लाख का कर्जा था, जिसको लेकर वह काफी परेशान थे। मौके पर पहुंचे कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने मृतक किसान के परिवार को आर्थिक सहायता और कर्ज माफ किए जाने की अपील की है।
Recommended Video

किसान पर था चार लाख रुपए का कर्ज
झांसी जिले के एरच थानान्तर्गत ग्राम बामौर निवासी 70 वर्षीय कमल कुशवाहा के पास एक बीघा जमीन है। कमल खेत पर रहते थे। बुधवार की सुबह जब बेटा किशोरी लाल खेत पर गया तो देखा कि उसके पिता का शव फांसी से लटका हुआ था। बेटी ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी करते हुए शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि कमल कुशवाहा पर लगभग चार लाख का कर्जा था, जिसको लेकर वह काफी परेशान थे।
आर्थिक सहायता और कर्ज माफ किए जाने की मांग
मौके पर पहुंचे कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने कहा कि बुंदेलखंड की बदहाली चरम पर है। लगातार चार पांच साल से किसानों की फसलें खराब हो रही हैं, किसान यहां का कर्ज में दबा है। आए दिन किसान यहां आत्महत्या करता है। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को भी पता है। आज एक किसान ने कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि मृतक किसान के परिवार को आर्थिक सहायता और किसान का पूरा कर्ज माफ किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications