Jhansi: जब CM Yogi ने थामी हॉकी और लगाया शॉट, योगी-योगी के नारों से गूँज उठा पूरा स्टेडियम, Video
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब उन्होंने अपने हाथ में हॉकी स्टिक थामी तो पूरा स्टेडियम योगी-योगी के नारों से गूँज उठा। ऐसा लग रहा था मानों किसी अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी ने वर्ल्ड कप में गोल मार दिया हो। इस पल को वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मेजर ध्यान चन्द्र म्यूजियम का उदघाटन
दरअसल, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 2 बजे झांसी पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले तो शिक्षा भवन पहुंचकर नवनिर्मित ई-लाईब्रेरी का शुभारम्भ कर भ्रमण किया। इसके बाद सीएम योगी रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचें, जहां पर मेजर ध्यान चन्द्र म्यूजियम के उदघाटन के साथ ही उन्होंने 25 फुट ऊंची मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस म्यूजियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादें संजोई गई है।

2000 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण
इसके बाद सीएम योगी झांसी के मेजर ध्यानचन्द्र स्टेडियम के लिए रवाना हो गए। यहां पहुंचकर पहले तो उन्होंने 2000 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास कर जनपद वासियों को तोहफा दिया। साथ ही हॉकी खेलने वाले ओलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए उन्होंने एक हॉकी मैच का शुभारंभ किया।
योगी-योगी के नारों से गूंज उठा स्टेडियम
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जैसे ही अपने हाथों में हॉकी स्टिक ली और मैदान में उतरे तो पूरा स्टेडियम योगी-योगी के नारों से गूंज उठा। इस पल को वहां पर मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल के कमरे में भी कैद किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। जिसके बाद वह मध्य प्रदेश के दतिया के लिए रवाना हुए। वहां सीएम योगी मां पीतांबरा के दर्शन करेंगे और बाद में लखनऊ के लिए रवाना होंगे।












Click it and Unblock the Notifications