झांसी: कहासुनी के बाद पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों में हुआ संघर्ष, दरोगा व सिपाही घायल

झांसी। झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र में कोरोना वॉरियर्स के बीच कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में एसआई और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मारपीट में तीन सफाई कर्मचारी भी घायल हो गए। इधर सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Clash between policemen and cleaning staff in Jhansi

दरोगा और सिपाही ने भागकर बचाई अपनी जान
दरअसल, हुआ यह ​कि झांसी जिले के समथर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी क्षेत्र में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां एसआई ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा अपने सिपाही के साथ वहां से गुजरे। यह तभी उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सफाई कर्मचारियों ने दरोगा और सिपाही पर हमला बोल दिया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। किसी प्रकार दरोगा और सिपाही ने भागकर अपनी जान बचाई. इस दौरान दरोगा और सिपाही घायल हो गए।

सफाईकर्मियों ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप
दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के पीछे का वास्तविक कारण क्या है, खबर लिखे जाने तक इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल मौके पर पहुंचे सीओ मोठ अभिषेक राहुल ने दोनों पक्षों को शांत कराया। सफाईकर्मियों ने भी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए करवाई की मांग की है। इस घटना के बाबत पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराकर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राशन लेने गई महिला की हुई मौत

बदायूं जिले में राशन की दुकान पर चावल लेने के लिए लाइन में लगी एक महिला की मौत हो गई। महिला राशन लेने के लिए घंटों धूप में खड़े रहने के चलते गश खाकर गिर गई और बेहोश हो गई। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल तो ले गए, लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला को दो दिन से चक्कर लगवाए जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+