बुंदेलखंड में पहली बार चार्टर प्लेन से विदा होकर आई दुल्हन, आशीर्वाद देने पहुंचे CM नीतीश कुमार

Jhansi news, झांसी। बुंदेलखंड में कई दुल्हन हेलीकॉप्टर से विदा होकर आ चुकी हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई दुल्हन चार्टर प्लेन से विदा होकर आई है। ये शादी भी कोई आम शादी नहीं बल्कि दो बड़े घरानों की शादी है। दूल्हा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव का बेटा है। वहीं, दुल्हन बिहार सरकार में रहे पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक दद्दन सिंह यादव की बेटी हैं। इस शादी में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

पटना में हुई शादी

पटना में हुई शादी

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव के बड़े बेटे जितेंद्र प्रताप सिंह का संबंध बिहार की सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड के विधायक और राबड़ी सरकार में रहे पूर्व राज्य मंत्री ददन पहलवान की बेटी पुनीता के साथ कुछ महीने पहले तय हुआ था। जितेंद्र प्रताप सिंह और पुनीता की बुधवार को शादी की रस्म बिहार की राजधानी पटना के एक बड़े होटल में संपन्न हुई।

चार्टर प्लेन से विदा होकर आई दुल्हन

चार्टर प्लेन से विदा होकर आई दुल्हन

झांसी से पटना की दूरी अधिक होने की वजह से बारात चार्टर प्लेन से गई थी। बुंदेलखंड की धरती पर यह पहला मौका था जब कोई दुल्हन चार्टर प्लेन से विदा होकर आई है। बता दें कि छत्रपाल सिंह यादव के दो बेटे और एक बेटी है उनकी बेटी अनीता सबसे छोटी है। जिसकी शादी सबसे पहले हुई थी। इसके बाद अनीता से बड़े और जितेंद्र प्रताप से छोटे भाई वीरेंद्र प्रताप है। उनकी बारात झांसी से हेलीकॉप्टर द्वारा मध्य प्रदेश गई थी।

बुंदेलखंड में पहला मौका

बुंदेलखंड में पहला मौका

जितेंद्र प्रताप सिंह सबसे बड़े बेटे हैं और इनकी सबसे बाद शादी हो रही है। बुंदेलखंड में कई शादियां ऐसी हुई है जिन की बारातें हेलीकॉप्टर से गई और दुल्हन विदा करके लाए, लेकिन यह पहली ऐसी शादी हुई जब बारात भी चार्टर प्लेन से गई और दुल्हन भी उसी प्लेन से वापस आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+